अयोध्या। तीन दिवसीय न्यायिक अधिकारियों की खेल कूद प्रतियोगिता में एडीजे दीपक यादव ने छह मेडल जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। लखनऊ के न्यायिक प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट/एडीजे दीपक यादव को एथलेटिक्स की 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मिला। वहीं डिस्कस थ्रो में भी पहला स्थान आया। इसी के साथ ही फाइनल शॉट पुट में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
प्रतियोगिता में प्रदेश सहित जिले के कई न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में क्रिकेट, एथलीट, टेनिस, बास्केट बाल, कैरम, बैडमिंटन सहित कई प्रकार के खेलो की प्रतियोगिता कराई गई।
जनपद अयोध्या से इस प्रतियोगिता में जिला जज रणंजय कुमार वर्मा, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय राहुल कुमार कात्यान, लारा कोर्ट की पीठासीन अधिकारी शिवानी जायसवाल, एडीजे रवि कुमार गुप्ता, योगिता कुमार ने भी भाग लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छह मेडल जीतकर अयोध्या की गरिमा बढ़ाने के लिए न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने सराहना करते हुए बधाई दी है।