फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एमबीए की छात्राओं को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरी घायल

Fri, 25 Jul 2025 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आईईटी कैंपस के पास शुक्रवार दोपहर एक हादसे में परीक्षा देने जा रहीं एमबीए की दो छात्राएं सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा घायल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, एमबीए एग्रीकल्चर बिजनेस सेकंड सेमेस्टर की छात्रा श्वेता शुक्ला (19) पुत्री राम उजियार शुक्ला निवासी चांदपुर हरबंस और डाली पांडेय (20) पुत्री दिनेश पांडेय निवासी इटौरा साधु, पांडेय का पुरवा मसौधा परीक्षा देने के लिए विश्वविद्यालय के आईईटी कैंपस जा रही थीं। कैंपस से कुछ ही दूरी पहले नाका की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में श्वेता शुक्ला की ट्रक के पहियों के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि डाली पांडेय घायल हो गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक को पकड़ लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। चालक की तलाश जारी है और पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। छात्रा की मौत से विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें