फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामबारात लाने का निमंत्रण देने पहुंचे बीरगंज के महापौर

Mon, 15 Jul 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नेपाल देश के बीरगंज के महापौर राजेश मान सिंह अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। राममंदिर की भव्यता देखकर मुग्ध हो उठे। कहा अयोध्या और नेपाल का रिश्ता बहुत पुराना है। हम अयोध्या वासियों को दोबारा बरात लाने का निमंत्रण भी देने आए हैं। जैसे प्रभु श्रीराम का नेपाल में स्वागत हुआ था, उसी तरह से अयोध्या वासियों को भी स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम वाराणसी होकर अयोध्या पहुंचे हैं। अयोध्या के विकास को देखकर यहां सीखने आए हैं कि हमारे नेपाल के बीरगंज को धार्मिक पर्यटन के रूप में किस तरह विकसित किया जा सकता है। अयोध्या के विकास को देखकर नेपाल में यह कार्य कराए जाएंगे। जिस प्रकार अयोध्या में पर्यटक आते हैं उसी प्रकार किस तरह पर्यटकों को नेपाल बुलाया जाए, इसको लेकर हम अयोध्या आए हैं। नेपाल के बीरगंज में 135 साल पुराना एकमात्र भगवान नरसिंह का मंदिर है। इसके साथ पशुपतिनाथ का भी मंदिर है। इन मंदिरों तक अधिक से अधिक पर्यटक पहुंचे इसकी योजना पर काम किया जाएगा।
महापौर ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के आश्रम मणिरामदास की छावनी जाकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की। चंपत राय ने उन्हें मंदिर निर्माण की तकनीकी व भव्यता से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें