फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के वैभव पर किसी मंथरा-मारीच की कुदृष्टि न पड़े : योगी

Wed, 11 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
निषाद बस्ती में लोगों को सम्मानित करते सीएम योगी।
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या के वैभव को फिर से बदनाम करने और उसकी प्रगति में बाधा डालने की किसी कोशिश को सफल नहीं होने देना है। सभी संकल्प लें कि आने वाले समय में हमारी अयोध्या पर किसी मंथरा और किसी मारीच की कुदृष्टि न पड़े। रामनगरी की स्वच्छता, सुंदरता, सुव्यवस्था और मर्यादा को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी और जय श्रीराम बोलने पर कोई लाठी-डंडे नहीं चला सकेगा। पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी परिक्रमा पर भी कोई प्रतिबंध नहीं लगा सकेगा।
विज्ञापन

रविवार को रामघाट हाल्ट के निकट निषाद बस्ती में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों, नाविकों, माझियों, निषाद समाज और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पार्षदों को सम्मानित किया। उन्हें दीपावली का उपहार भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव की भव्यता के पीछे सफाईकर्मियों, नाविकों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भूमिका है। 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित होने और देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रहने के बावजूद सुबह सभी घाट स्वच्छ मिले। यह सफाईकर्मियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
योगी ने रामायण के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की विजय यात्रा में निषादराज, माता शबरी, वानर और भालुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सभी ने मिलकर राक्षसी शक्तियों के खिलाफ मोर्चाबंदी की थी। आज नई अयोध्या के निर्माण में भी निषाद समाज, माझियों, नाविकों और सफाईकर्मियों का योगदान महत्वपूर्ण है। सरयू आरती के दौरान नाविकों ने पूरी मुस्तैदी से अपने दायित्व निभाए। पर्वों और विशेष अवसरों पर लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था में उनका योगदान अभिनंदनीय है।
विज्ञापन


निर्माण के साथ विरासत को बचाना भी जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निर्माण करा सकती है, लेकिन विकास की विरासत को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों की भी है। यदि सरकार सार्वजनिक संपत्तियों का निर्माण कराए और लोग ही उन्हें नुकसान पहुंचाने लगें तो विकास का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। आज अयोध्या का स्वरूप त्रेतायुग का स्मरण करा रहा है। आने वाली पीढ़ियां इस परिवर्तन में योगदान देने वालों को याद करेंगी। उन्होंने कहा कि शहर और गांव की पहचान स्वच्छता और व्यवस्था से बनती है। अयोध्यावासियों को ऐसा वातावरण बनाए रखना चाहिए कि बाहर जाने पर लोग गर्व से उनके शहर का नाम सुनें।

पांच पार्षदों और सरयू के गोताखोरों का सम्मान
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाईकर्मियों और उनके बच्चों को सम्मानित किया। इनमें अवधेश निषाद, सूरज निषाद, चंदा निषाद, कौशल्या निषाद, रेनू निषाद, काजल निषाद, आराध्या, माधवी गौतम, अंश, ज्योति, सुनीता, बब्बन, संदीप और अरुण शामिल रहे। पाटेश्वरी नगर की कुंती पांडेय, चित्रगुप्त नगर की मनीषा यादव, लाला लाजपत नगर के रामतीर्थ, कल्याण सिंह वार्ड के सूर्य कुमार तिवारी और झूलेलाल नगर के अभिनव पांडेय को भी सम्मानित किया गया। सरयू की स्वच्छता में योगदान देने वाले सतीश माझी, ब्रजेश माझी, जग्गू माझी, बाबू निषाद और अभिषेक निषाद को भी सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें