फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauni Amavasya 2026: सरयू घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सीसीटीवी और ड्रोन से हो रही अयोध्या धाम की निगरानी

सार

Mauni Amavasya Snan in Ayodhya  : मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान को सरयू घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे अयोध्या धाम की सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन
बैरियर लगाकर जांच करती पुलिस। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में रविवार को मौनी अमावस्या के मौके पर सरयू घाट पर पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। घाट ही नहीं शहरभर में पुलिस की कड़ी निगरानी है। 

विज्ञापन


सीओ आशुतोष तिवारी ने कहा कि मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। पूरे अयोध्या धाम को कई सेक्टर और जोन में बांटा गया है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में गाड़ियों पर रोक लगा दी गई है। 

उन्होंने बताया कि सभी इलाकों में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। सभी मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। भीड़ बढ़ने पर हम वन-वे सिस्टम लागू करेंगे और गाड़ियों पर भी रोक लगाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें