फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मानसी ने कानपुर की किरण को दे पटका

Wed, 01 Oct 2025 08:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
08- मानसी नंदिनी नगर व किरण कानपुर के बीच जीत के लिए दांव-पेंच - संवाद
विज्ञापन
पूरा बाजार। सरायरासी में नवमी और दशमी पर परंपरागत दंगल का आयोजन हुआ। दंगल का शुभारंभ बुधवार को महिला कुश्ती से हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों से आईं महिला पहलवानों ने अपने दांवपेंच से सभी को रोमांचित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की सदस्य मुख्य अतिथि रितु शाही ने किया। उन्होंने पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया और कहा कि भारत का कुश्ती से गहरा नाता रहा है। हमारे महान पहलवान गामा और दारा सिंह ने विश्व पटल पर देश का नाम रोशन किया, उसी परंपरा को नई पीढ़ी को आगे बढ़ाना है। शुरुआती कुश्ती में नंदिनी नगर की मानसी ने किरण कानपुर को परास्त किया, जबकि वाराणसी की लक्ष्मी और कानपुर की ज्योति का मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। लगभग दो दर्जन महिला जोड़ियों ने दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया और पुरस्कार प्राप्त किए। संचालन प्रधान प्रतिनिधि रणधीर सिंह लल्ला व ग्राम प्रधान अनीता सिंह ने किया। इस अवसर पर दंगल के संरक्षक पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, महंत हेमंत दास, जिला अध्यक्ष प्रमुख संघ, शिवेंद्र सिंह, भगवान भक्श सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें