फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बौराने लगे आम, अच्छी पैदावार होने की उम्मीद

Sun, 23 Feb 2025 08:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। आम के पेड़ों पर बौर लगने से किसानों में खुशी है। इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद है। पिछले वर्ष आम की फसल खराब थी। अंबिका, दशहरी, मल्लिका, लंगडा, आम्रपाली के साथ ही देशी आम के पेड़ों पर भी अच्छे बौर आए हैं। उद्यान विभाग ने एडवाइजरी जारी कर किसानों को भुनगा कीट, झुलसा व अन्य लगने वाली रोग से सावधान किया है।
विज्ञापन




मरूई गनेशपुर के जगन्नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार पेड़ों पर काफी अच्छे बौर आए हैं। इनको रोगों से बचाने की चुनौती है। दवा का छिड़काव किया गया है। रोगों से बचने के बाद आम की फसल को मौसम की मार से बचाना बचाना होगा। आंधी, तूफान आने से कई बार फसलें बर्बाद हो जाती हैं। अलीपुर खजुरी निवासी किसान अंसार अहमद खान ने बताया कि उनके बाग में पिछले वर्ष बौर अच्छा आया था, फल भी लगे लेकिन कई बार आंधी आने से लगभग आधे फल बर्बाद हो गए। इस साल मौसम ने साथ दिया और फल बच गए तो अच्छी पैदावार होगी।



उद्यान निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि मिल्कीपुर में लगभग 1200 हेक्टेयर में आम की बागवानी की जाती है। इस बार आम की फसल में अच्छे बौर आए हैं। किसान इनकी नियमित देखभाल करें। बौर को रोग से बचाने के लिए दवा का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें