फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भूमि विवाद में घायल की मौत, गांव में तनाव

Mon, 20 Jul 2026 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीबाजार। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कंदैला गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद में गंभीर घायल सूरजभान सिंह की सोमवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में तनाव फैल गया। इसे देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

यह विवाद होली के आसपास गांव के ही रामसागर मौर्य से हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान लाठी-डंडे से एक दूसरे पर हुए हमले में कई लोग घायल हुए थे। सूरजभान सिंह को गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया था। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक का अंतिम संस्कार जमथरा घाट पर किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें