फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: उत्सव पूर्वक मनेगा महंत रामशरण दास का 50 वां साकेतोत्सव

Sat, 25 Oct 2025 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
03- साकेतवासी महंत रामशरण दास
विज्ञापन
अयोध्या। बड़े भक्तमाल मंदिर के संस्थापक महंत रामशरण दास के 50 वें साकेतोत्सव पर विभिन्न अनुष्ठानों का श्रीगणेश 26 अक्तूबर से होगा। नौ दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 26 अक्तूबर को मानस नवाह पारायण, भक्तमाल पारायण, चतुर्वेद पारायण, नाम संकीर्तन भक्तमाल की कथा और भक्तमाल की लीला के साथ होगा। दो नवंबर को मां सरयू को चुनरी अर्पित की जाएगी। तीन नवंबर को मंदिर में विराजमान भगवान को 56 भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर के महंत अवधेश दास ने बताया कि कार्यक्रम में जगद्गुरु रामनरेशाचार्य, रामकथा मर्मज्ञ मोरारी बापू, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास, रमेश भाई ओझा, स्वामी गुरुशरणानंद समेत कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रण भेजा गया है। समस्त आयोजन महंत कौशल किशोर दास के पावन सानिध्य में होंगे। बताया कि कार्यक्रम में अयोध्या के भिक्षुओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भक्तमाल परंपरा का मूल उद्देश्य हर वर्ग के व्यक्ति को भक्ति के माध्यम से जोड़ना और समाज में प्रेम, एकता व करुणा का संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें