फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड: तीन केंद्रों पर 406 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 09 Feb 2026 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
21 -फार्ब्स इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते विद्यार्थी - संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के जरिए जिले में मुंशी, मौलवी (सेकंडी फारसी एवं अरबी) व आलिम (सीनियर सेकंडी फारसी एवं अरबी) की परीक्षा तीन केंद्रों पर दो पाली में आयोजित हुई। सोमवार को आयोजित प्रथम पाली में पंजीकृत 410 छात्र-छात्राओं में से 279 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 131 अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में कुल 161 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 127 उपस्थित रहे और 34 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल नहीं हुए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच भी की गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सचल दल ने केंद्रों का भ्रमण किया गया, जिसमें कहीं भी नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग का कोई मामला सामने नहीं आया। छात्र नौशाद ने बताया कि आज दीन याद सुन्नी की परीक्षा थी और पेपर काफी अच्छा रहा, लगभग सभी प्रश्न हल कर लिए। वहीं, हमीद रजा ने बताया कि प्रश्नपत्र अच्छा था, हालांकि कुछ प्रश्न थोड़े कठिन जरूर लगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। किसी केंद्र से कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें