फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पांच को 1.51 लाख दीपों से रोशन होगा मां कामाख्या धाम

Thu, 29 Oct 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। अयोध्या के दीपोत्सव की तर्ज पर पांच नवंबर को मां कामाख्या धाम और गोमती नदी के तट पर छठा दीपोत्सव आयोजित होगा। इसमें 1.51 लाख दीप जलाकर धाम को रोशन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल और अधिशासी अधिकारी निखिलेश मिश्रा के साथ बैठक की। उन्होंने पुजारी इंद्रेश कौशिक के साथ आयोजन स्थल का जायजा भी लिया।
वर्ष 2020 से मां कामाख्या धाम में दीपोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस बार करीब एक हजार स्वयंसेवक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आयोजन में भागीदारी करेंगी। पुजारी इंद्रेश कौशिक ने बताया कि गोमती तट पर संध्या आरती के साथ दीपोत्सव की शुरुआत होगी। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि दीपोत्सव क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें