फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मां कामाख्या भवानी मंदिर का होगा कायाकल्प

Sun, 30 Jun 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी के पौराणिक धार्मिक स्थल मां कामाख्या भवानी धाम रुदौली तहसील का सुंदरीकरण होगा। मां कामाख्या धाम को पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने के लिए मंदिर का कायाकल्प कराया जाएगा। इसके लिए योगी सरकार ने 80 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन


रुदौली तहसील क्षेत्र स्थित मां कामाख्या भवानी मंदिर को लेकर लोगों मे बड़ी आस्था है। यहाँ प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। पर्यटन निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि कामाख्या भवानी मंदिर गेट का निर्माण किया जाएगा। पार्किंग की सुविधा व परिक्रमा मार्ग विकसित किया जाएगा। इसके अलावा टॉयलेट रूम व बाॅथरूम भी बनाए जाएंगे। एक हफ्ते के अंदर यह काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें