फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सिक्सलेन किया जाए लखनऊ हाईवे, ढेमवा पुल की सड़क दोबारा बने

Wed, 23 Jul 2025 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सांसद अवधेश प्रसाद ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके जिले में सड़कों का जाल बिछाने के लिए प्रस्ताव दिया है। इसमें गोरखपुर-लखनऊ हाईवे को छह लेन बनाने समेत अन्य मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

सांसद ने केंद्रीय मंत्री को दिए ज्ञापन में मांग किया कि लखनऊ से फैजाबाद होते हुए गोरखपुर तक जाने वाले हाईवे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसलिए इस मार्ग को सिक्स लेन किया जाना आवश्यक है। इसके अलावा उन्होंने रायबरेली-अयोध्या से प्रभात नगर से शाहगंज हैरिंग्टनगंज होते हुए अलीगंज तक, मिल्कीपुर, अमानीगंज से रुदौली होते हुए भेलसर हाईवे तक फोरलेन, मिल्कीपुर पेट्रोल पंप से हैरिंग्टनगंज, खजुरहट, इलाहाबाद-अयोध्या तक फोरलेन, थाना रौनाही से ड्योढ़ी, घोड़वल इमामगंज तक टूलेन, रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग से सुचित्तागंज बाजार, नवाबगंज तक फोरलेन बनाने की मांग की गई है।
वहीं, जर्जर हो चुकी ढेमवा पुल की सड़क दोबारा बनाने, सुल्तानपुर से अयोध्या राजमार्ग को फोरलेन सड़क निर्माण कार्य योजना में शामिल करने, सुल्तानपुर-अयोध्या हाईवे से मसौधा शुगर मिल के बगल से जाने वाली सड़क को फोरलेन बनाने की मांग की गई है। सांसद अवधेश प्रसाद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने सभी सड़कों का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें