फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खिलता रहा कमल, मुरझाते रहे सपाइयों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उपचुनाव की मतगणना के पहले रुझान में कमल खिलने लगा तो सपाइयों के चेहरे मुरझाने लगे। पहले ही राउंड से पीछे हुई साइकिल पूरी मतगणना तक कमल की रफ्तार नहीं पकड़ सकी। अगले कुछ राउंड तक उनमें बढ़त की आस भी चकनाचूर होने लगी तो अधिकांश लोग मतगणना स्थल छोड़ने लगे। बेमन से कुछ एजेंट आधी मतगणना के बाद तक डटे रहे।
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के भाई अमित प्रसाद सुबह से मौजूद रहे। पहले राउंड का नतीजा आया तो भाजपा ने 3995 मतों की बढ़त ली। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय उत्साह से लबरेज बाहर आए और मीडियाकर्मियों को रुझान बताया। वहीं, सपा से जुड़े एजेंट व कार्यकर्ताओं के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखने लगीं। हालांकि वह एक-दूसरे को ढांढस बंधाते हुए अगले राउंड में हिसाब बराबर होने का दिलासा देते रहे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
दूसरे राउंड में भाजपा को 4801 वोट मिले, जबकि सपा 2575 पर ही सीमित रही। इसके बाद लगभग हर राउंड में सपा पीछे होती गई। आठवें राउंड के बाद सपाई हैरिंग्टनगंज और मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र में बढ़त का दावा करते रहे, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। आठवें राउंड तक भाजपा को 41,646 वोट हासिल हुए, जबकि सपा 19,568 वोट पाई।
विज्ञापन

नौवें राउंड में भी भाजपा ने 3375 मतों की बढ़त बनाई। यह सिलसिला लगभग हर राउंड में जारी रहा और पहली बार सपा प्रत्याशी को 13वें राउंड में 3,141 वोट मिले। हालांकि इस राउंड में भी उन्हें हार का मुंह ही देखना पड़ा और भाजपा को उनसे 2357 मत अधिक मिले। इसके बाद सपाइयों के चेहरे से चमक गायब सी हो गई। अमित प्रसाद भी मतगणना स्थल से चुपके से चले गए।
इनसेट
मतगणना स्थल पर सुबह से ही सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद समेत किसी भी सपा नेता व कार्यकर्ता के दर्शन नहीं हुए। सांसद अपने सहादतगंज स्थित आवास पर बैठे रहे। वहीं से चुनाव परिणामों की जानकारी लेते रहे। सपा जिलाध्यक्ष समेत संगठन से जुड़े नेता भी मतगणना स्थल पर नहीं दिखे।
पूरे चुनाव भर नेताओं, कार्यकर्ताओं से गुलजार रहने वाले सपा कार्यालय पर भी सन्नाटा पसरा रहा। पार्टी से जुड़े अंसार अली उर्फ बब्बन अकेले बैठे नजर आए। जिलाध्यक्ष का कक्ष भी बंद मिला। आसपास भी सन्नाटा ही नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें