कछौली-मधुपुर मार्ग पर चलना हुआ दुश्वार
राम वनगमन मार्ग से कछौली, नरायनपुर व मधुपुर चौराहे तक करीब चार किमी सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में गुम हो गई है। दर्जनों मजरों को जोड़ने वाली यह सड़क इतना जर्जर हो गई है कि साइकिल और बाइक वाले जाने से कतराने लगे हैं। सड़क के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार अपील की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। प्रशासन शीघ्र सड़क का पुनर्निर्माण व मरम्मत कराए जिससे नागरिकों की समस्या का समाधान हो सके।
राम किशोर यादव, मधुपुर