फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सुबह हल्के कोहरे के आसार, रात में गिर रहा पारा

Sat, 28 Nov 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
17-अयाेध्या-प्रयागराज हाईवे के मसौधा क्षेत्र में  गंतव्य की ओर जाते लोग।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच रात और सुबह ठंड का असर बढ़ने लगा है। पिछले तीन दिनों के तापमान की तुलना करें तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है, हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, 27 नवंबर को अधिकतम तापमान घटकर 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। इस तरह न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रह गया।

तीन दिनों के दौरान दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच रातें लगातार ठंडी होती गई हैं। सुबह और देर शाम ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। वहीं, हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा में चलने के आसार हैं।

17-अयाेध्या-प्रयागराज हाईवे के मसौधा क्षेत्र में  गंतव्य की ओर जाते लोग।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें