फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डायट अयोध्या में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 कार्यशाला का शुभारंभ

Thu, 26 Mar 2026 09:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में व्याख्यान देते वक्ता।
विज्ञापन
अयोध्या। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के प्रसार एवं अभिमुखीकरण संबंधी कार्यशाला का शुभारंभ डायट प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में बृहस्पतिवार को किया गया।
विज्ञापन


कार्यशाला में परख परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले जिले के लगभग 120 विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक विद्यालय तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक शामिल रहे। कार्यशाला में शिक्षकों को परख डैशबोर्ड के माध्यम से डाटा को समझने, उसका विश्लेषण करने तथा विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का मूल्यांकन करने में सक्षम बनाना रहा।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक कुमार सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान डायट प्रवक्ता, एसआरजी एवं रिसोर्स पर्सन ने जिले के शिक्षकों एवं एआरपी को परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें