फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: लाल बिहारी यादव ने किया अखिलेश को प्रदेश की सत्ता सौंपने का आह्वान

Thu, 26 Mar 2026 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा को संबो​धित करते विप में नेता प्रतिपक्ष।
विज्ञापन
जाना बाजार। श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में समस्याओं का अंबार है। इससे छुटकारा पाने के लिए विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सत्ता अखिलेश यादव को सौंपना होगा। नेता प्रतिपक्ष बृहस्पतिवार को जाना गांव में स्व. परशुराम यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे थे।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. परशुराम यादव सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने गरीबों के लिए उनके संघर्ष को याद किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चारों तरफ समस्याओं का अंबार लगा है। इन सभी समस्याओं का हल सत्ता की चाबी है। कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव को सत्ता सौंपकर समस्याओं से निपटने का आह्वान किया। नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर गरीबों की मदद में अभी से जुट जाने की नसीहत दी। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी लौटन राम निषाद का जिक्र करते कहा कि आवाज से बढ़कर कोई हथियार नहीं है और निषाद अपनी आवाज के बल पर ही पहचाने जाते हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें इस विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी है। समारोह की अध्यक्षता संतोष यादव ने की और संचालन मायाराम यादव ने किया। संयोजिका रोली यादव ने सभी नेताओं और जनता का स्वागत करते हुए पिता के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयशंकर पांडेय, लौटन राम निषाद और धर्मवीर वर्मा सहित कई नेताओं ने भी परशुराम यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें