फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: धार्मिक सद्भाव, समानता और समरसता पर जोर

Sat, 17 Oct 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
पुस्तक का विमोचन करते अति​थि।
विज्ञापन
अयोध्या। करतलिया बाबा आश्रम, नया घाट में शुक्रवार को वेस्टलैंड बुक्स की ओर से प्रकाशित सीइंग इक्वली : एन एंथोलॉजी ऑफ प्रोगेसिव हिंदू वाईसेज पुस्तक का लोकार्पण समारोह हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुमन गुप्ता ने अयोध्या में सर्वधर्म समभाव की परंपरा को मजबूत करने की जरूरत बताई। महंत दिलीप दास ने अर्धनारीश्वर स्वरूप को समरसता और स्त्री-पुरुष के पूरक अस्तित्व का प्रतीक बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक बालयोगी महंत राम दास ने साधु-संतों के बीच जातिगत भेदभाव पर आत्ममंथन की जरूरत जताई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पवन पांडेय, स्वामी राघवेंद्र ने अयोध्या में धार्मिक नफरत के बजाय संवाद और सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने की बात कही। प्रो. अनंतानंद रामबचन और सुनीता विश्वनाथ द्वारा संपादित पुस्तक में 13 आलेखों के माध्यम से समानता, सामाजिक न्याय, धार्मिक सद्भाव और जनकल्याण के पक्ष में प्रगतिशील हिंदू विचारों को प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में महंत आनंद दास, महंत रामनयन दास, महंत राममनोहर दास, महंत शत्रुघ्न दास, महंत कन्हैया दास सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें