फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एक कार्यकर्ता के जिम्मे रहेंगे 20 वोटर

Sat, 17 Oct 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सुनील बंसल का स्वागत करते अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता।
विज्ञापन
अयोध्या। शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए भाजपा ने व्यक्तिगत संपर्क अभियान पर जोर दिया है। इसके तहत प्रत्येक 20 मतदाताओं पर एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। दिल्ली रवाना होने से पहले अयोध्या एयरपोर्ट पर उन्होंने संगठन के प्रयासों की जानकारी ली और जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सूची मांगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के क्षेत्रीय प्रभारी अवधेश पाण्डेय बादल ने दोनों नेताओं को मतदाता संपर्क अभियान और संगठनात्मक समन्वय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। विनोद तावड़े ने इस व्यवस्था के तहत तैनात पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सूची मांगी, ताकि अभियान की प्रगति और संगठन की सक्रियता का आकलन किया जा सके।
विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा प्रत्येक चुनाव को गंभीरता से लेती है और प्रभावी भूमिका निभाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करती है। शिक्षक एमएलसी चुनाव में भी मतदाताओं से संपर्क और संगठनात्मक सक्रियता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले सुनील बंसल ने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत संजय दास और महंत हेमंत दास ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर भी भाजपा पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। चुनावी तैयारियों की समीक्षा के बाद दोनों नेता दिल्ली रवाना हो गए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र कोरी, रवि सिंह, अभिषेक मिश्र और संजीव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें