फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABVP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज: सपा सांसद अवधेस प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, न्यायिक जांच की मांग

Thu, 04 Sep 2025 03:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

बाराबंकी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने इसे योगी सरकार की नाकामी बताया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए न्यायिक जांच की मांग की है।
 
विज्ञापन
सपा सांसद अवधेश प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है। अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने इस घटना पर योगी सरकार को घेरते हुए तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


सपा सांसद ने कहा कि यह लाठीचार्ज सरकार की हताशा और नाकामी का प्रतीक है और साफ संकेत है कि सत्ता से विदाई अब तय है। उन्होंने दावा किया कि जनता का भरोसा भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं से उठ चुका है और अब प्रदेश की जनता अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

ये भी पढ़े- UP: मेडिकल कालेजों में 79 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ कोर्ट ने दिया आदेश- अधिनियम पालन करने का वचन दे सरकार
विज्ञापन


अवधेश प्रसाद ने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों से पूरी तरह मुंह मोड़े हुए है। उन्होंने याद दिलाया कि 21 जुलाई से 21 अगस्त तक संसद का सत्र चला, लेकिन सरकार ने किसी भी लोकहित और जनहित के प्रश्नों पर जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: अटल यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह, नया मेडिकल कॉलेज शुरू करने का किया एलान

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोकसभा सबसे बड़ा मंच है, लेकिन मौजूदा सरकार विपक्ष की आवाज दबाकर केवल मनमानी करना चाहती है। सांसद ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए इसकी घोर निंदा की और न्यायिक जांच की मांग की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें