अयोध्या। सिद्धपीठ रंगमहल मंदिर में रहकर 17 वर्षों से प्रभु श्रीराम की परिक्रमा करने वाली गो माता ''सरयू'' का सोमवार शाम छह बजे निधन हो गया। मंगलवार को सीताकुंड स्थित त्रिलोकी गंगा के पास विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार किया गया। श्रद्धालु गो माता को लंबे समय से रामलला की अनन्य भक्त मानते थे। मंदिर में रहते हुए वह नियमित रूप से रामलला की परिक्रमा करती थीं। महंत रामशरण दास की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ।