फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दरिंदगी का शिकार हुई महिला का हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 20 Mar 2025 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोहावल। लखनऊ में दरिंदगी का शिकार हुई महिला का शव बृहस्पतिवार को गांव पहुंचा और ढेमवा घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतका का पति रौनाही थाना क्षेत्र एक बाजार में सिलाई का काम करता है।
विज्ञापन


मृतका के भाई के अनुसार विगत दो दिन पूर्व एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करने के लिए दो दिवसीय परीक्षण के लिए महिला वाराणसी गई थी। मंगलवार को वापसी के दौरान बस से आलमबाग पहुंची। वहां से डेढ़ बजे चिनहट एक इलाके में रहने वाले भाई के घर पहुंचने के लिए ऑटो बुक किया। भाई को लोकेशन भी भेजी। कुछ देर बाद लोकेशन मलिहाबाद में होने की पुष्टि होते ही मृतका के पुत्र व भाई के होश उड़ गए। फोन बंद मिला तो सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें