फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: करंट लगने से मजदूर की मौत

Wed, 14 Oct 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। पटरंगा क्षेत्र स्थित एक कंपनी में मंगलवार शाम रहस्यमय हालात में करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद कंपनी कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। बीकापुर के शेरपुर निवासी मन्ना शर्मा (21) पिछले तीन माह से कंपनी में काम कर रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करंट की चपेट में आने के बाद कंपनी के कर्मचारी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले गए। वहां डॉक्टरों ने मन्ना को मृत घोषित कर दिया। पटरंगा थानाध्यक्ष शशिकांत यादव ने बताया कि करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई थी। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें