फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हटाए गए लैब इंचार्ज, कर्मियों पर भी होगी कार्रवाई

Mon, 28 Apr 2025 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कई दिन से चल रही खींचतान के बाद आखिरकार मेडिकल कॉलेज के केंद्रीयकृत लैब प्रभारी डॉ. पारस खरबंदा को हटा दिया है। उनके स्थान पर अब पैथोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. अंजली वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, लैब छोड़कर रविवार को भागने वाले कर्मियों पर भी कार्रवाई का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज दर्शननगर की केंद्रीयकृत लैब पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। यहीं से रीजेंट्स चोरी होने का मामला कई दिन तक सुर्खियों में रहा। इस बीच रविवार को लैब कर्मी अचानक से लैब छोड़कर भाग निकले। इससे जांच संबंधी महत्वपूर्ण सेवाएं बाधित हुईं। इन तमाम मामलों से नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठे, जिसका खामियाजा मरीजों को भी भुगतना पड़ा। इन सभी मामलों को जोड़कर अब कार्रवाई की शुरुआत हुई है।
प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि अग्रिम आदेशों तक डॉ. अंजली को केंद्रीयकृत लैब का कोआर्डिनेटर बनाया गया है। लैब से बिना किसी सूचना के गायब होना घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है। संबंधित कर्मियों से जवाब मांगकर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। समुचित जवाब न मिलने पर उनका वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें