फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रमानुसार रखें फाइलें, दुरुस्त रहे साफ-सफाई : डीएम

Tue, 10 Feb 2026 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
32-कलेक्ट्रेट परिसर के निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व से वार्ता करते जिला​​धिकारी।-सं
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों और पटलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में स्थित आवासीय/अनवासीय भवनों में साफ-सफाई की स्थिति, जन सामान्य के लिए बैठने, पेयजल, शौचालय, वाहन पार्किंग, भवन मरम्मत आदि का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों को क्रमानुसार रखने और फाइलों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। खराब फर्नीचर दुरुस्त कराने या नए फर्नीचर की व्यवस्था कराने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। परिसर में कई स्थानों पर बिजली के तारों को सुनियोजित करने, खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ठीक कराने, नियमित रूप से दो बार शौचालयों की सफाई कराने, महिला और दिव्यांग शौचालयों के लिए व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें