फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कटियार बोले, चंपत राय की खैर नहीं

Fri, 07 Aug 2026 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रामकोट ​स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व सांसद विनय कटियार।
विज्ञापन
अयोध्या। भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी जांच और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की संतों से मुलाकात को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राम मंदिर की आखिर कौन-सी एसआईटी जांच करेगी। ऐसी जांच का कोई औचित्य नहीं है। कटियार ने इस पूरे मुद्दे पर सवाल उठाते हुए जांच की आवश्यकता पर संदेह जताया। वहीं चंपत राय की संतों से मुलाकात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि चंपत राय की खैर नहीं।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व सांसद ने कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए मौलाना साजिद रशीदी के कथित बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने तीखी टिप्पणी की, कहा कि उनका काम अपने मुद्दों पर है और उन्हें मौलाना के बयान से कोई लेना-देना नहीं है। कटियार ने कहा कि कुछ लोग बेवजह विवादित बयान देते रहते हैं। उन्होंने कांवड़ यात्रा के लिए सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं का बेहतर स्वागत होना चाहिए और प्रदेश में इसकी अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से बेहतर सड़कें बनवाने का भी उल्लेख किया और कहा कि इससे कांवड़ यात्रियों समेत आम लोगों की यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें