अयोध्या। कई न्यायाधीश के आगमन पर सेशन अदालतों में उनकी तैनाती कर दी गई है। जिला जज रणंजय कुमार वर्मा की ओर से जारी सूचना के अनुसार न्यायाधीश हरेंद्र नाथ को एफटीसी प्रथम की कोर्ट व अविजित भूषण को एफटीसी द्वितीय कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया है।
वहीं, एडीजे जनार्दन प्रसाद यादव को अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय व दीपिका तिवारी को एडीजे षष्ठम के साथ ही फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट का विशेष न्यायाधीश भी बनाया गया।
इसी के साथ ही एडीजे नवम इंद्रजीत सिंह को विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट, प्रदीप कुमार सिंह को अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम व रवि कुमार गुप्ता को एडीजे अष्टम बनाया गया है। एडीजे प्रतिभा नारायण को विशेष न्यायाधीश विद्युत चोरी कोर्ट का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उच्च न्यायालय की अधिसूचना से दीपक यादव को विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट कोर्ट का दायित्व सौंपा गया है। गैर जनपदों से अयोध्या स्थानांतरित होकर आए एडीजे स्तर के न्यायिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है।