फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गैर जिलों से आए जजों ने संभाला कार्यभार

Thu, 18 Apr 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए न्यायिक अधिकारियों के लिए मंगलवार को जिला सत्र न्यायाधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव ने कोर्ट का निर्धारण किया। वंदना सिंह को अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया। वह मानवाधिकार से संबंधित मामलों की भी सुनवाई करेंगी। शिवानी जायसवाल को विशेष न्यायाधीश एससी/ एसटी एक्ट, अल्पना सक्सेना को अपर पारिवारिक न्यायाधीश, निरुपमा विक्रम को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम, प्रदीप सिंह को अपर जिला जज/ एफटीसी प्रथम, रवि कुमार गुप्ता को अपर जिला जज /एफटीसी द्वितीय बनाया गया है।
विज्ञापन

अपर जिला जज अष्टम हेमंत कुमार, अपर जिला जज नवम इंद्रजीत सिंह व अपर जिला जज द्वादशम अर्चना तिवारी को बनाया गया है। जिला न्यायाधीश की ओर से जारी की गई नई व्यवस्था के अनुसार अशोक कुमार दुबे को अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय/एमपी एमएलए कोर्ट, राकेश कुमार को विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट, मोहिंदर कुमार को विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट व प्रेम प्रकाश को अपर जिला जज/ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक फूड सेफ्टी कोर्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीजेएम के पद पर अंशुमाली पांडेय, सिविल जज सीनियर डिवीजन सतीश कुमार मगन व लघुवाद न्यायाधीश के रूप में सुधांशु शेखर उपाध्याय ने पदभार ग्रहण किया। बलराम दास को एसीजीएम प्रथम, महेंद्र सिंह पासवान को एसीजीएम द्वितीय, नावेद मुजफ्फर को एसीजेएम तृतीय बनाया गया है। अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) प्रथम साक्षी सिंह, अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)द्वितीय अतुल पाल, अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) तृतीय प्रीति गिरी व अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) चतुर्थ एकता सिंह को बनाया गया।
विज्ञापन

वहीं, अमित कुमार यादव को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, रिचा अवस्थी को न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय एवं शिवांगी त्रिपाठी को न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय बनाया गया है। ग्राम न्यायालय रुदौली का भावना शर्मा को ,बीकापुर का अंकिता सिंह को एवं मिल्कीपुर का अनुज सिन्हा को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एफटीसी कोर्ट का मजिस्ट्रेट गीतिका सिंह को बनाया गया है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद की ओर जारी की गई स्थानांतरण सूची के अनुसार अयोध्या जिले के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश के पद पर राहुल कुमार कात्यायन व मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण की कोर्ट का न्यायाधीश शेष मनी को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें