फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डीआरएम ने परखीं स्टेशनों की व्यवस्थाएं

Thu, 18 Apr 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम।
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर रेलवे के डीआरएम एसएम शर्मा ने बुधवार को रामनवमी के मौके पर अयोध्याधाम और कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशनों की संरक्षा व सुरक्षा प्रणाली को परखा। कर्मचारियों से सतर्क, जागरूक व सजगता के साथ रेल नियमों का पालन करते हुए कार्य करने की बात कही। अयोध्याधाम स्टेशन पर एकीकृत कमांड सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था देखी। स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधाओं को परखा। यात्रियों से संवाद भी किया। स्टेशन परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा और सतर्कता को लेकर जागरूक किया। धाम स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम कैंट स्टेशन पहुंचे। यहां भी उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके बाद वे टांडा स्थित थर्मल पॉवर प्लांट गए और वहां अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें