फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अविवि के तीन विद्यार्थियों को जॉब ऑफर

Fri, 03 May 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग में बृहस्पतिवार को मॉरीशस से एक डेलीगेशन पहुंचा। डेलिगेशन ने तीन विद्यार्थियों को जॉब ऑफर किया।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने मॉरीशस से आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। डेलीगेशन ने छात्रों को मॉरीशस की संस्कृति से रूबरू कराया और जॉब भी ऑफर किए। इसके साथ ही रोजगार के लिए एमओयू का प्रस्ताव भी रखा। कहा कि भारत की संस्कृति एवं मॉरीशस की संस्कृति में काफी समानता है। डेलीगेशन ने यहां के शिक्षकों एवं टूरिज्म के छात्रों से मिलकर उन्हें मॉरीशस आने के लिए आमंत्रित किया।

इस दौरान मॉरीशस से आए श्यामजी ने एमबीए टूरिज्म के तीन छात्रों को इंटर्नशिप और जॉब ऑफर किया और मॉरीशस के टूरिज्म विभाग के साथ एमओयू का प्रस्ताव भी दिया। इससे एमबीए टूरिज्म के छात्र-छात्राओं को मॉरीशस में रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


भ्रमण दल में शामिल मॉरीशस की एक यात्री ने भजन- राम सियाराम... गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर प्रो. शैलेंद्र कुमार, डॉ. महेंद्र पाल सिंह, डॉ. आशीष पटेल, डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. विवेक उपाध्याय व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें