फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या ने जीता बास्केटबॉल का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
आर्मी प​ब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में ​खिलाड़ियों को ट्राफी सौंपते अति​थि।।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। सेंट्रल कमांड आर्मी पब्लिक स्कूल अंतर विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार सुबह आर्मी पब्लिक स्कूल अयोध्या के बास्केटबॉल कोर्ट परिसर में हुआ। इस मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल अयोध्या ने आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ को 19-13 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


मैच की शुरुआत से ही आर्मी पब्लिक स्कूल अयोध्या ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ पर बढ़त बनाई। पहले क्वार्टर तक अयोध्या 5-0 से आगे रही, लेकिन मध्यांतर में मुकाबला लगभग बराबरी का हो गया और रामगढ़ ने एक बास्केट की बढ़त लेकर मुकाबला 6-7 पर पहुंचा दिया।

मध्यांतर के बाद अयोध्या ने लगातार आक्रामक खेल जारी रखा और आखिर में रामगढ़ को 13 के मुकाबले 19 बास्केट से हराया। इससे पहले खेले गए दूसरे नॉकआउट मुकाबले में अयोध्या ने गोरखपुर को हराया और फाइनल में प्रवेश किया था। नाक आउट मुकाबले में चार टीमें थीं। आर्मी पब्लिक स्कूल दानापुर, गोरखपुर रामगढ़ और मेजबान अयोध्या।
विज्ञापन


आखिर में विद्यालय के अध्यक्ष ब्रिगेडियर के रंजीव सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एएस नेगी, प्रधानाचार्य डाॅ. धीरज श्रीवास्तव, उपप्रधानाचार्य कुसुम सिंह, अनन्या त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें