फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: मणिपर्वत पर कल से शुरू होगा झूलनोत्सव मेला, देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

Sat, 26 Jul 2025 03:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में 27 जुलाई से सावन झूलनोत्सव मेले का शुभारंभ होगा, जिसे देखने के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए 850 सीसीटीवी और 3000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

 
विज्ञापन
सावन झूलनोत्सव मेला का शुभारंभ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या एक बार फिर श्रद्धा और संस्कृति के उल्लास में डूबने के लिए तैयार है। सावन शुक्ल तृतीया यानी 27 जुलाई से यहां प्रसिद्ध सावन झूलनोत्सव मेला का शुभारंभ होगा, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


इस मेले की सबसे विशिष्ट परंपरा मणि पर्वत से जुड़ी है। रविवार से अयोध्या के सभी प्रमुख मठ-मंदिरों के विग्रहों की शोभायात्रा मणि पर्वत तक निकाली जाएगी। वहां पारंपरिक ढंग से उन्हें झूला झुलाया जाएगा। कहा जाता है कि माता सीता के विवाह पर राजा जनक द्वारा भेंट की गई मणियां इसी पर्वत पर रखी गई थीं तभी से यह स्थान मणि पर्वत कहलाने लगा और झूलनोत्सव का केंद्र बन गया।

ये भी पढ़े- UP: धर्मांतरण के आरोपी छांगुर के भतीजे सबरोज का ठिकाना भी तबाह, बुलडोजर ने ढहा दिया
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 850 सीसीटीवी कैमरे 70 एकड़ में नजर रखेंगे। साथ ही 3 हजार सुरक्षाकर्मी मेले और मंदिर परिसर में तैनात रहेंगे। हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जबकि छोटे वाहनों पर रोक नहीं होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: मायावती ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार, बोलीं- कांग्रेस ओबीसी की विश्वासपात्र पार्टी नहीं

आस्था और लोक-संस्कृति का संगम

सावन झूलनोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि अयोध्या की प्राचीन परंपरा और लोक-संस्कृति का जीवंत उत्सव भी है। भक्ति गीतों, शोभायात्राओं और झूला झुलाने की रस्म से पूरा माहौल भक्ति मय हो जाएगा। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें