फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: घर वालों को बंधक बनाकर पांच लाख के आभूषण व नकदी लूटी

Mon, 27 Oct 2025 10:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अमसिन। घर में घुसे हथियार बंद लुटेरों ने रविवार रात एक परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर गृहस्वामी के पुत्र की पिटाई कर नकदी समेत लाखों का आभूषण लूट लिया। लुटेरों से हाथापाई के दौरान एक लुटेरे की घड़ी गिर गई, जिसे बाद में पुलिस को सौंपा गया। वहीं दूसरी घटना में चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर 90 हजार की नकदी समेत लाखों का आभूषण पार कर दिया। पुलिस ने दोनों पीड़ितों से एक संयुक्त तहरीर लिया और दोनों घटनाओं का मुकदमा महज चोरी की धारा में दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामापुर मजरे पांडेय का पूरा निवासी देवी प्रसाद पांडेय के घर मुख्य गेट का ताला काट कर घर में घुसे लुटेरों ने परिवार वालों को बंधक बनाकर लगभग पांच लाख के गहने और व 10 हजार की नकदी लूट लिया। घटना के दौरान ही बरामदे में सो रहे गृहस्वामी के पुत्र अंजनी पांडे के जाग जाने के बाद डकैतों से हाथापाई हो गई। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें लाठी-डंडे से पीटा। दूसरी घटना इसी गांव के मजरे गद्दौपुर में सुरेश वर्मा के घर मे हुई। यहां छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने सो रहे परिवारीजनों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया और एक कमरे में आलमारी तोड़कर 90 हजार की नकदी व पांच लाख से अधिक के जेवरात चुरा ले गए। भोर में गृहस्वामी की पत्नी जगी तो चोरी की जानकारी हुई। दोनों घटनाओं में डायल 112 रात में पहुंची। थानाध्यक्ष शारदेंदु दुबे ने बताया कि लूट नहीं चोरी की मामूली घटना है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें