फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पुरुष जूनियर में जतिन व सीनियर में अमृत बने चैंपियन

Tue, 20 Jan 2026 08:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
31-रामनगर में  आयोजित अमर शहीद हेमू कालाणी टेबल टेनिस ट्रॉफी में जीत के लिए संघर्ष करते ​खिलाड़
विज्ञापन
अयोध्या। अमर शहीद हेमू कालाणी टेबल टेनिस ट्रॉफी के अंतर्गत रामनगर में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में सभी वर्गों को मिलाकर कुल 74 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष जूनियर वर्ग में जतिन बजाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय खिलाड़ी अमृत राजपाल ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में जतिन बजाज ने वंश अंदानी को 11-7, 11-7, 11-6 से सीधे तीन सेटों में पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग के फाइनल में अमृत राजपाल ने नितिन तोलानी को 11-8, 11-9, 11-6 से हराकर खिताब जीता। जूनियर पुरुष वर्ग में वंश अंदानी, कुशाग्र मंछानी, जतिन बजाज और यश मंध्यान ने क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। पुरुष सीनियर वर्ग में राकेश तलरेजा, प्रकाश मध्यान, अमृत राजपाल और नितिन तोलानी सेमीफाइनल में पहुंचे। इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में साईं नितिन राम, जय कुमार आहूजा, नारायण पहुंजानी और पवन राजपाल ने भी दमदार प्रदर्शन किया। संस्था अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश अमृत राजपाल ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन के उपरांत दिनांक 21 जनवरी को तहसील स्थित अमर शहीद हेमू कालाणी पार्क में माल्यार्पण एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान संस्था संरक्षक मोहन मध्यान, महामंत्री नरेंद्र क्षेत्रपाल, कोषाध्यक्ष सुनील मध्यान, नरेश क्षेत्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें