फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कुलपति के निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, दो केंद्र निरस्त

Tue, 05 May 2026 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
महाविद्यालय रतनपुर परीक्षा केंद्र में निरीक्षण करते कुलपति।
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में एनईपी के तहत स्नातक और परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होते ही सख्ती देखने को मिली। पहले ही दिन कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर राम समुझ सूरसती महाविद्यालय, रतनपुर (अंबेडकरनगर) और कल्पना शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय, हैदरगंज (अयोध्या) परीक्षा केंद्रों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, दोनों केंद्रों पर परीक्षा संचालन में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए इन केंद्रों की परीक्षाएं अन्य निर्धारित महाविद्यालयों में स्थानांतरित कर दी गईं। राम समुझ सूरसती महाविद्यालय के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं अब कर्मयोगी रामसूरत त्रिपाठी महाविद्यालय, सकरवारी (अंबेडकरनगर) में आयोजित होंगी, जबकि हैदरगंज केंद्र के छात्रों की परीक्षाएं राजा अखंड प्रताप महाविद्यालय, खपराडीह और रामसुचित सिंह सरस्वती महाविद्यालय, तारुन (अयोध्या) में कराई जाएंगी। यह बदलाव सात मई से प्रभावी होंगे। कुलपति ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है। परीक्षा तीन पालियों सुबह 8:30 से 10:30, 11:30 से 1:30 और 2:30 से 4:30 बजे तक संचालित हो रही है। इस परीक्षा में 5,36,704 परीक्षार्थी शामिल हैं, जिनके लिए पांच जिलों में 472 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें