फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अतिक्रमण की शिकायत पर पहुंची प्राधिकरण की टीम

Tue, 05 May 2026 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने चेताया है कि जनता दर्शन में आई समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही की गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जनपद में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनका त्वरित निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन

जनता दर्शन में सोहावल तहसील सोहावल के ब्रह्मादीन की पेंशन व ग्रेच्युटी संबंधी प्रार्थना पत्र पर तुरंत कार्रवाई हुई और संबंधित विभाग की ओर से पेंशन संशोधन आदेश पारित किया गया। निर्मली कुंड अयोध्या के कृष्ण नंदन मिश्र की सिलिंडर बुकिंग न मिलने की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई कर शिकायत का निस्तारण कराया। ग्राम मोहम्मदपुर की शांति देवी ने अपने मकान और पड़ोसी के मकान के बीच की नाली को सीधा करने का अनुरोध किया था। इस पर उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी बीकापुर की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर कच्ची नाली को स्वच्छता और जलभराव के दृष्टिगत सीधा कराकर शिकायत का समाधान किया।
अवैध निर्माण और अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों पर भी प्रशासन ने सख्ती दिखाई। बड़ा रमना के वरिंदर सिंह ने अवैध छज्जा निर्माण और सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। विकास प्राधिकरण ने निर्माण स्थल पर स्वीकृत मानचित्र न दिखाए जाने पर कार्रवाई की। काशीपुर बरेहटा के आशाराम ने अवैध रूप से लगाए गए विद्युत पोल को हटाने का प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर पोल को हटा दिया। पुलिस रिपोर्ट से जुड़ी शिकायतें भी सुनी गईं। ओम प्रकाश मिश्र ने पुलिस क्राइम ब्रांच की ओर से मांगी गई रिपोर्ट न दिए जाने के संबंध में शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके क्रम में संबंधित रिपोर्ट को अपराध कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें