फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 30 से अधिक देशों में बसे भारतीयों को दीपोत्सव का न्योता

Sat, 26 Sep 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का अद्भुत दृश्य।
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में 5 से 8 नवंबर तक होने वाले दीपोत्सव में 30 से अधिक देशों में बसे भारतीयों को आमंत्रित किया जाएगा। भारतीय दूतावासों और राजदूतों के माध्यम से उन्हें न्योता भेजने की तैयारी है। विभिन्न देशों के पर्यटन और संस्कृति मंत्रियों अथवा उनके प्रतिनिधियों को भी आयोजन में बुलाने की योजना है।
विज्ञापन

विदेशी मेहमानों और प्रवासी भारतीयों की भागीदारी के जरिये दीपोत्सव को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की तैयारी है। इस बार 30 लाख से अधिक दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्ष सरयू तट पर 26 लाख 17 हजार 215 दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे। आयोजन में 2100 ड्रोन का शो, लेजर शो, थ्री-डी प्रोजेक्शन और म्यूजिकल ग्रीन फायरवर्क्स आकर्षण का केंद्र होंगे। ड्रोन शो दीपोत्सव के बाद दो दिन तक कराने की भी योजना है। धर्मपथ पर रामायण आधारित 10 द्वार और प्रमुख मार्गों पर तीन अन्य द्वार बनाए जाएंगे।
सरयू में पुष्पक विमान का स्थायी इंस्टॉलेशन भी प्रस्तावित है। विदेशी मेहमानों को अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए रामायण आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विभिन्न राज्यों और विदेशों की रामलीला, लोकनृत्य समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। 2100 से अधिक बटुकों की सामूहिक सरयू आरती और 240 से अधिक मंदिरों-मठों में दीप प्रज्ज्वलन भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन


पहले भी दीपोत्सव में शामिल हो चुके हैं विदेशी मेहमान
पिछले दीपोत्सव में 54 से अधिक देशों के करीब 88 राजनयिक और राजदूत अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने सरयू तट पर महाआरती देखने के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए थे। नवंबर 2018 में दक्षिण कोरिया की तत्कालीन प्रथम महिला किम जंग-सूक दीपोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं। दीपोत्सव में थाईलैंड, कंबोडिया, इंडोनेशिया, श्रीलंका, नेपाल और रूस समेत कई देशों के सांस्कृतिक दल और विदेशी कलाकार रामलीला का मंचन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें