फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बाराबंकी के युवक से 20 किलो अवैध पटाखे बरामद

Sat, 26 Sep 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। अवैध पटाखों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने 20 किलो पटाखों के साथ बाराबंकी निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। वह पटाखे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की शाम एसआई युवराज सिंह टीम के साथ भेलसर चौराहे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खैरनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास एक युवक अवैध पटाखे लेकर खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान बाराबंकी निवासी मो. इब्राहिम उर्फ शब्लू के रूप में हुई।
बाइक पर बंधी दो बोरियों की तलाशी में 20 किलो सुतली बम समेत अन्य पटाखे बरामद हुए। आरोपी के पास पटाखे रखने या बेचने का लाइसेंस नहीं था। पूछताछ में उसने बताया कि वह रामसनेहीघाट के इकराम अली से पटाखे लेकर रुदौली के रामजी कसौधन को बेचने आया था। सीओ अरविंद सोनकर ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें