फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आउटसोर्सिंग कर्मचारी रामबलि की मौत मामले की जांच तेज

Tue, 09 Jun 2026 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अधीक्षक अ​भियंता कार्यालय में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन अयोध्या के बैनर तले राज
विज्ञापन
अयोध्या। करंट लगने से आउटसोर्सिंग कर्मचारी रामबलि की हुई मौत के मामले में जांच प्रक्रिया तेज हो गई है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय ने पूरे प्रकरण की जांच सहायक निदेशक अयोध्या मंडल नरेंद्र यादव को सौंपी है। बताया जा रहा है कि जांच अधिकारी जल्द ही अपनी रिपोर्ट विभाग और शासन को सौंपेंगे। घटना के बाद विद्युत विभाग की ओर से संबंधित थाने में तहरीर पहले ही दी जा चुकी है। वहीं पुलिस ने भी मामले के लगभग सभी पहलुओं पर जांच पूरी कर ली है।
विज्ञापन

पलिस टीम घटना स्थल, पोस्टर्माटम रिपोर्ट और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को विभागीय तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज किया जाएगा। घटना के बाद से ही आउटसोर्सिंग कर्मियों में रोष व्याप्त है। नगर कोतवाल अश्वनी पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है और विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
अवर अभियंताओं का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी
अयोध्या। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले अवर अभियंता राजेश प्रसाद के निलंबन के विरोध में मंगलवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय के सामने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सचिव अमरदीप श्रीवास्तव ने कहा कि निगम प्रबंधन के स्पष्ट निर्देश हैं कि लाइन अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य केवल कुशल कर्मियों से कराया जाए, जबकि अधिकांश बिजलीघरों पर पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध नहीं है। सचिव शैलेष यादव ने बताया कि अयोध्या में वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के बाद एक-एक अवर अभियंता के पास दो से अधिक बिजली घरों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें