फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डॉक्टर बनकर गांव में रह रहा था इनामी बदमाश

Tue, 09 Jun 2026 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
तारुन क्षेत्र के घूरी टीकर गांव में मृतक के घर के बाहर मौजूद महिलाएं।
विज्ञापन
रामपुर भगन/अयोध्या। एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया पूर्वांचल का कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू जिले के तारुन इलाके में 10 महीने से पहचान छिपाकर रह रहा था। उसे गांव और इलाके में लोग डॉक्टर के नाम से जानते थे। वह गांव में ही क्लीनिक भी चलाता था। इस जानकारी के बाद पुलिस ने घर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन




भानु प्रताप अपनी पत्नी कुसुम सिंह और छह माह के बेटे रुद्र प्रताप सिंह के साथ किराये के मकान में तारुन क्षेत्र के घूरी टीकर गांव में रह रहा था। गांव वाले उसे एक साधारण और मिलनसार डॉक्टर के रूप में जानते थे। उसकी पत्नी जीएनएम का कोर्स कर चुकी है और गांव में एक छोटी क्लीनिक चलाती थी। भानु भी क्लीनिक के संचालन में सक्रिय सहयोग करता था। वह मरीजों को दवाएं देता था और पर्ची बनाता था। उसके सामान्य व्यवहार ने गांव वालों का भरोसा जीत लिया था। इसी कारण करीब 10 महीनों तक किसी को उसके आपराधिक अतीत की भनक नहीं लगी। ग्रामीण बताते हैं कि गांव में रहने के दौरान उसका कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। बल्कि उसका व्यवहार ऐसा था कि उसके सामने से गुजरने वाला व्यक्ति बिना उससे बात किए आगे नहीं बढ़ता था।



भानु प्रताप की पत्नी कुसुम सिंह ने पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात करीब दो वर्ष पहले आजमगढ़ में हुई थी। बाद में शादी कर ली और अयोध्या आकर रहने लगे। घटना वाली रात वह घर के अंदर सो रही थी। भानु घर के बाहर सो रहा था। सुबह उठने पर पति और उसकी मोटरसाइकिल दोनों गायब मिले। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि ऐमी घाट के पास पुलिस मुठभेड़ में उनके पति की मौत हो गई है।
विज्ञापन




पुलिस जांच में जुटी



पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि वह फर्जी पहचान के सहारे गांव में कैसे रह रहा था। साथ ही, उन लोगों की भी जांच की जा रही है जिन्होंने उसकी मदद की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगालने का प्रयास कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उससे मिलने कौन कौन आता था।



अपराधी पर 40 संगीन मामले



भानु प्रताप सिंह मूल रूप से गोरखपुर का निवासी था। उसके खिलाफ गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती और अंबेडकरनगर समेत कई जिलों में करीब 40 संगीन मामले दर्ज थे। इन मुकदमों में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और फिरौती जैसे गंभीर आरोप शामिल थे। पुलिस ने उस पर कुल 1.90 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें