फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जेल में पांच आरोपियों से पूछताछ, आरोपी अविनाश शुक्ला ने उगले राज; लेन-देन की जांच तेज

Sun, 05 Jul 2026 03:08 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में पांच आरोपियों से पूछताछ के लिए टीम पहुंची। पूछताछ में आरोपी अविनाश शुक्ला ने कई राज उगले हैं। अब लेन-देन की जांच और तेज हो गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जेल में पांच आरोपियों से पूछताछ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान गबन मामले की जांच के लिए रविवार को विवेचक आशुतोष तिवारी एंटी करप्शन कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जिला कारागार पहुंचे। जेल में बंद पांच आरोपियों से पूछताछ शुरू की। 

विज्ञापन


पूछताछ में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस कस्टडी में आरोपी अविनाश शुक्ला ने पूछताछ के दौरान करीब 19 लाख रुपये की अतिरिक्त रकम खा खुलासा किया है। अब जांच एजेंसियां इस रकम के संबंध में मिले इनपुट का सत्यापन कर रही हैं। 

लेन-देन का सत्यापन कराया जा रहा

साथ ही बरामदगी की दिशा में कार्रवाई आगे बढ़ा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, मामले में आरोपी और उनके परिजनों के बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है। इन खातों में हुए संदिग्ध लेन-देन का सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी की रकम बैंकिंग सिस्टम के जरिये कहीं ट्रांसफर या खपाई तो नहीं गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी का बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों से मिलान कर रही हैं। जिन-जिन खातों में संदिग्ध ट्रांजैक्शन मिले हैं, उनकी भी गहन पड़ताल की जा रही है।

अब तक एकत्र साक्ष्यों और दस्तावेजों से आगे बढ़ रही जांच

इससे पहले विवेचक ने आरोपियों से पूछताछ की अनुमति के लिए शनिवार को न्यायालय में आवेदन किया था। इसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद वह जिला जेल पहुंचे। पूछताछ के दौरान दान की रकम के गबन, धन के लेन-देन, रकम के बंटवारे और अन्य संदिग्ध पहलुओं से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। जांच टीम आरोपियों के बयानों का मिलान अब तक एकत्र साक्ष्यों और दस्तावेजों से भी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें