फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कृषि विवि में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रस्तावित इंटरव्यू अचानक स्थगित कर दिए गए। इसके चलते प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ अन्य राज्यों से आए अभ्यर्थियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इंटरव्यू स्थगित किए जाने को लेकर विश्वविद्यालय में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


कृषि विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मंगलवार से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होनी थी। 10 सितंबर तक अलग-अलग विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू प्रस्तावित थे। इस बीच सब कुछ तय होने के बाद भी दो सितंबर से 10 सितंबर तक के प्रस्तावित सभी इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए। इस बारे में कुछ अभ्यर्थियों को अंतिम समय में संदेश भी भेजा गया लेकिन पहले दिन के इंटरव्यू में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों और प्रदेशों के कई अभ्यर्थी यहां पहुंच गए।

जब ये अभ्यर्थी आमंत्रण के अनुसार विश्वविद्यालय पहुंचे, तब इन्हें बताया गया कि इंटरव्यू अब नहीं होगा। कई ने इस पर नाराजगी जताते हुए आने और जाने में हुए खर्च को देने की मांग की। ऐसे में विवाद की स्थिति भी पैदा हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों और वरिष्ठ शिक्षकों ने किसी तरह समझाकर इन्हें वापस लौटाया। इस बारे में आधिकारिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के भर्ती प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार को फोन किया गया तो वह स्विच ऑफ रहा।
विज्ञापन




इस बीच विश्वविद्यालय में चर्चा रही कि यहां के पूर्णकालिक कुलपति की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए पिछले 27 अगस्त को राजभवन की ओर से आवेदन भी आमंत्रित किए जा चुके हैं। 29 सितंबर आवेदन की अंतिम तारीख है। दूसरी तरफ यहां के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने पिछले दिनों अवध विश्वविद्यालय के पूर्णकालिक कुलपति के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। अब उनके पास कृषि विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार है। ऐसे में प्रभारी कुलपति की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई जा सकती है। इसीलिए अचानक इंटरव्यू स्थगित करने का फैसला करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें