फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवैध पार्किंग बनी आफत... मुख्य मार्गों पर चलना दूभर

Tue, 02 Sep 2025 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
18-रिकाबगंज में सड़क के किनारे खड़े वाहनों से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के मुख्य मार्गों पर दोनों ओर अवैध रूप से खड़ी हो रहीं गाड़ियों से डबल लेन सड़क एक लेन बन कर रह गई है, जिससे पूरे शहर में हमेशा लंबा जाम लगा रहता है। इससे राहगीरों का सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से चौक, देवकाली, नाका, सहादतगंज, और रिकाबगंज जैसे मुख्य इलाकों में राहगीर घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन




जिला अस्पताल के गेट के आस-पास लाइन से सड़क पर खड़े हो रहे वाहनों से यहां इलाज कराने आ रहे मरीजों और उनके तीमारदारों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। गंभीर हालत के मरीजों को तो एक मिनट की भी देरी होने से नुकसान पहुंचा सकता है। मरीजों कहना है कि प्रशासन को इसके बारे में पता है, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। रिकाबगंज चौराहे से रामपथ जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को आधी सड़क पर लाइनों से बाइक और कार खड़ी रहीं। जाम लगने से राहगीरों को आने-जाने दिक्कत आई। अलका टावर के सामने कई राहगीर चोटिल होने से बार-बार बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें