फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन की आईडी हुई सक्रिय

Wed, 29 Jul 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बदलाव के बाद राम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास जारी करने की व्यवस्था को नई व्यवस्था के तहत फिर से संचालित कर दिया गया है। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन की अधिकृत आईडी से अब वीआईपी पास बनाए जाने लगे हैं। वहीं ऑनलाइन वीआईपी पास निरंतर बन रहे हैं, लेकिन इसकी उपलब्धता सीमित है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव की आईडी निलंबित किए जाने के बाद वीआईपी पास जारी करने की प्रक्रिया प्रभावित हो गई थी। इसके चलते कई श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों और सिफारिशकर्ताओं को पास बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब डॉ. कृष्ण मोहन की आईडी सक्रिय होने के साथ ही पास जारी करने का क्रम दोबारा शुरू हो गया है।
इसके अलावा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, ट्रस्टी युगपुरुष परमानंद, जगद्गुरु वासुदेवानंद सरस्वती, जगद्गुरु विश्वप्रसन्न तीर्थ तथा महंत दिनेंद्र दास की अधिकृत आईडी से भी वीआईपी दर्शन पास जारी किए जा रहे हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ट्रस्ट ने वीआईपी पास जारी करने की प्रक्रिया को पुनः व्यवस्थित कर दिया है। ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार राम मंदिर ट्रस्ट के पदेन सदस्य केंद्र सरकार के प्रतिनिधि आईएएस प्रशांत लोखंडे व आईएस संजय प्रसाद की आईडी से इन दिनों पास नहीं बन रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें