अयोध्या। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के 2046 किसानों को कुल 19.46 लाख रुपये की बीमा धनराशि वितरित की गई है। सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्त की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्रतीकात्मक रूप से 10 किसानों को चेक प्रदान किए गए।
उप कृषि निदेशक ने बैठक के प्रारंभ में योजना की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि खरीफ मौसम में जनपद के 2016 किसानों को कुल 18.03 लाख रुपये की बीमा धनराशि से लाभान्वित किया गया है। वहीं, रबी सीजन में 293 किसानों का सर्वेक्षण किया गया, जिनमें से 30 किसानों को 1.43 लाख रुपये की बीमा धनराशि प्रदान की जा रही है। खरीफ मौसम के अंतर्गत बीकापुर के अरविंद कुमार यादव को 51,934 रुपये की धनराशि मिली।
रुदौली की मधुबाला को 56,919 रुपये, अमानीगंज के चंद्रकेतु मिश्रा को 36,584 रुपये प्रदान किए गए। राधेश्याम यादव को 41,564 रुपये तथा सूर्यभान सिंह को 52,598 रुपये की बीमा राशि मिली। रबी सीजन में सोहावल के संतोष कुमार पांडेय को 2,442 रुपये और राम कुमार को 7,341 रुपये के चेक वितरित हुए। शोभनाथ शुक्ला को 23,127 रुपये, शुभांशु पांडेय को 10,736 रुपये और चंद्रप्रकाश पांडेय को 9,214 रुपये की धनराशि मिली।