फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने के निर्देश

Wed, 16 Apr 2025 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर रेलवे की प्रधान वित्त सलाहकार भावना शर्मा ने बुधवार सुबह कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन व अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं और चल रही विकास परियोजनाओं का जायज़ा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सर्वेश सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। भावना शर्मा ने स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, टिकट बुकिंग काउंटर, प्रतीक्षालय व यात्रियों के लिए संचालित की जा रही अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही अयोध्या में बढ़ रही भीड़ को लेकर रेलवे स्टेशन में व्यवस्थाओं के विस्तार के साथ कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने के निर्देश दिए गए। प्रस्तावित गेट का निरीक्षण किया। किसी भी विकास कार्य में फंड की कमी न हो और पूर्व से चल रहे विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के वित्तीय प्रबंधन और यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं में सुधार को लेकर सुझाव भी दिए। साथ ही रामनगरी में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए स्टेशन पर चल रहे आधुनिकीकरण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। प्रधान वित्त सलाहकार ने स्टेशन प्रशासन को निर्देशित किया कि यात्री सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे और सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संचालित की जाएं। उन्होंने स्टेशन परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को भी और बेहतर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ मौजूद वाणिज्य निरीक्षक अजय सिंह ने उन्हें पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें