14- जिला कोषागार का निरीक्षण करते डीएम निखिल टीकाराम- सूचना विभाग
अयोध्या। कोषागार अयोध्या का शुक्रवार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्टांप व बहुमूल्य वस्तुओं के रखरखाव की व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने नए सिरे से मरम्मत कराए गए अभिलेखागार का लोकार्पण भी किया। इसके अतिरिक्त डबल लॉक व सिंगल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कोषागार के प्रत्येक पटल पर जाकर कर्मचारियों के कार्यों जैसे बिल पारण, पीएलए अकाउंट्स, पुरानी पेंशन व नई पेंशन के भुगतान प्रणाली की समीक्षा की। ऑफलाइन व ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र के रखरखाव के बारे में जानकारी ली । जिलाधिकारी ने कोषागार प्रांगण में मौलश्री के पौधे का रोपण भी किया। इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह , कृष्णकांत चौबे, नंदलाल गौतम, दुर्गेश बिहारी दुबे, प्रशांत कुमार वर्मा, आशीष पांडेय, दिलीप तिवारी, अनूप पांडेय, स्मृति श्रीवास्तव सहित अन्य की मौजूदगी रही।