फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पूर्व मंत्री ने अखिलेश यादव से कराई मोईद खान की बात

Sat, 28 Feb 2026 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
12-भदरसा में सपा नेता मोईद खान से मुलाकात करते पूर्व मंत्री पवन पांडेय व अन्य।-सपा
विज्ञापन
अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने जेल से रिहा होकर आए सपा नेता मोईद खान से शनिवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फोन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से उनकी बात कराई। बातचीत में सपा प्रमुख ने मोईद खान को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

भदरसा दुष्कर्म कांड में आरोपी रहे सपा नेता मोईद खान न्यायालय से बरी होने के बाद शनिवार को रिहा हो गए। शनिवार को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय भदरसा स्थित उनके घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस बीच उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मोईद की बात कराई। फोन पर अखिलेश यादव ने पहले उनका हालचाल लिया। इसके बाद कहा कि वह पहले भी उनके साथ थे, आगे भी साथ रहेंगे। जल्द ही मोईद खान को लखनऊ बुलाकर उनसे मुलाकात की बात कही। उनके प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर की कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने दुख जताया।
बातचीत के दौरान मोईद ने डीएनए जांच जल्द कराने व रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग करने पर अखिलेश यादव का आभार जताया। कहा कि उनकी मांग के कारण ही सरकार ने जल्दी से डीएनए जांच कराया, जिससे उन्हें न्याय मिला। पूर्व मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के इशारे पर बुजुर्ग मोईद खान को फर्जी मुकदमे में फंसाकर अपमानित किया गया। उनके बेकरी व प्रतिष्ठान पर बुलडोजर चलाकर परिवार की आर्थिक क्षति की गई। आज न्यायालय ने उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया है। कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है, पूरे प्रदेश में यह लोग इसी तरह से फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराकर लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें