फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दशरथ पथ के चौड़ीकरण का काम तेज करने का निर्देश

Thu, 21 May 2026 10:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या विजन-2047 के तहत संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक बिल्वहरि बंधा मार्ग (दशरथ पथ) के चौड़ीकरण और उतरौला-अयोध्या-प्रयागराज मार्ग सहित विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही, मार्गों के किनारे व्यापक वृक्षारोपण कर हरित वातावरण विकसित करने पर भी बल दिया गया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने धर्मपथ और रामपथ पर लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मार्गों के किनारे लगाए गए पेड़-पौधों का समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने को भी कहा गया। राम की पैड़ी के आसपास की दुकानों को सुव्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज एवं एयरपोर्ट टर्मिनल-2 से प्रस्तावित 4-लेन मार्ग और मसौधा-सुचित्तागंज ट्रांजिट हॉस्टल जैसी परियोजनाओं की प्रगति जांची गई। रामकोट एवं कटरा स्थित मैकेनाइज्ड स्मार्ट पार्किंग, कौशल्या घाट स्थित सर्किट हाउस और बेगमपुरा अतिथि गृह के कार्यों की भी समीक्षा हुई। चौदह कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण एवं विस्तारीकरण पर भी चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने अयोध्या बाईपास/रिंग रोड जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों के संरक्षण एवं सुंदरीकरण पर भी ध्यान देने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें